Saturday , September 21 2024

पुलिस ने अधिकारियों को धमकाने वाले व्यक्ति को गोली मारी..

पुलिस ने अधिकारियों को धमकाने वाले व्यक्ति को गोली मारी..

सिडनी, 07 जुला। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में शनिवार रात को पुलिस ने एक व्यक्ति के पुलिस स्टेशन में चाकू से अधिकारियों को धमकाने के बाद उसे गोली मार दी।
क्वींसलैंड पुलिस की रविवार सुबह जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि क्वींसलैंड के टाउन्सविले शहर के उपनगर किरवान में एक 46 वर्षीय व्यक्ति ने स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे के बाद कथित तौर पर पुलिस स्टेशन में प्रवेश किया और पुलिस अधिकारियों को चाकू से धमकाया। पुलिस ने इस व्यक्ति को गोली मार दी और तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ ही देर बाद व्यक्ति की मौत हो गई।

सियासी मियार की रीपोर्ट