Saturday , September 21 2024

क्या आप जानते है यहां की खासियत..

क्या आप जानते है यहां की खासियत..

यह तो सभी जानते हैं कि इस्ताम्बुल तुर्की का सबसे बड़ा शहर तथा इसकी राजधानी है परंतु कम ही लोगों को पता है कि यह दुनिया का एकमात्र शहर है जो दो महाद्वीपों में स्थित है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह यूरोप तथा एशिया को विभाजित करने वाले बोस्फोरस (इस्ताम्बुल जलडमरूमध्य) के दोनों तरफ फैला है। इसका व्यापारिक तथा ऐतिहासिक इलाका यूरोप में है जबकि शहर की एक-तिहाई जनता दूसरी तरफ एशिया वाले हिस्से में रहती है। इस शहर में अनेक ऐतिहासिक महत्व की इमारतें हैं जिनमें से अनेक कई सदियों पुरानी हैं। आज इसकी पहचान एक आधुनिक शहर के रूप में भी है जहां सैर-सपाटे तथा शापिंग के लिए बड़ी संख्या में दुनिया भर के पर्यटक पहुंचते हैं।

यह एक मुस्लिम देश है और हाल के सालों में खाड़ी के अरब देशों के पर्यटकों में इस्ताम्बुल शहर खासतौर पर लोकप्रिय रहा है क्योंकि यहां अनेक खूबसूरत माुस्जदें तथा इस्लामी इतिहास से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक स्मारक एवं इमारतें मौजूद हैं। अरब लोगों में पिछले दो सालों में इसकी बढ़ी लोकप्रियता के दो प्रमुख कारणों में एक तो अन्य अरब देशों में अशांति है तथा दूसरा तुर्की के छोटे पर्दे के धारावाहिक अरब देशों में खासे लोकप्रिय हो गए हैं। 2011 में ही करीब 100 धारावाहिक यहां के 20 देशों में प्रसारित हुए। इनमें से अनेक को इस्ताम्बुल की खूबसूरत ऐतिहासिक इमारतों में ही फिल्माया गया है जिन्हें देखने के लिए खासतौर पर पर्यटक यहां आने लगे हैं।

दुनिया का सबसे ठंडा होटल:- दुनिया का सबसे ठंडा होटल है स्वीडन के जुकासजर्वी में जो 59, 200 स्क्वायर फीट में बना है। यहां पर रिसेप्शन से लेकर बार और बेडरूम तक सब कुछ बर्फ का बना है। इस होटल के निर्माण में दो हजार टन नदी की बर्फ और स्नो को मिलाया गया है। स्नो, बर्फ की इस इमारत को गिरने से बचाती है। विश्व के अलग-अलग कोनों से प्रत्येक वर्ष बहुत से कारीगर इस होटल को सजाते, संवारते और निखारते हैं। यहां आने से पूर्व मेहमानों को थर्मल के कई जोड़े पैक करने की हिदायतें दी जाती है। यहां गेस्ट बर्फ के बने बिस्तर पर सोते हैं, जिस पर हिरण की खाल से बनी चटाई बिछी होती है, मगर मेहमान सिर्फ एक ही रात यहां गुजार पाते हैं। होटल में सुबह की शुरुआत लिंगनबैरी जूस के साथ होता है, फिर आइसबार में ड्रिन्क और हॉट सोना बाथ का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

सियासी मियार की रीपोर्ट