Saturday , September 21 2024

30 के बाद भी रहना चाहते हैं फिट, अपनी डाइट में ये विटामिन्स, पुरुषों के लिए ये खास चार्ट..

30 के बाद भी रहना चाहते हैं फिट, अपनी डाइट में ये विटामिन्स, पुरुषों के लिए ये खास चार्ट..

30 से 40 की उम्र के लोगों को कार्डियोवैस्कुर रोगों, मोटापे और डायबिटीज से पीड़ित होने की समस्याएं काफी प्रभावित कर रही हैं. इस उम्र में पुरुषों की डाइट कैसी हो, वे क्या खाएं, क्या नहीं। आज हम आपको बताएंगे कि पुरुषों को अपनी डाइट में क्या क्या शामिल करना चाहिए।

अपनी डाइट में करें चेंजेस

सेहतमंद रहने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना जरूरी है। खासकर पुरुषों के लिए 30 साल की उम्र के बाद अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। इस दौरान उन्हें अपने जीवन में कई जरूरी कार्य करने पड़ते हैं। ऐसे में शरीर में सभी विटामिन्स का होना आवश्यक है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में जानेंगे पुरुषों के लिए जरूरी विटामिन्स के बारे में।

पुरुष और महिलाओं की डाइट अलग है

पुरुष और महिला की शारीरिक बनावट अलग होती है। पुरुषों की स्किन मोटी, ऑयली और थोड़ी रफ होती है। महिलाओं की तुलना में इनकी स्टैमिना भी अलग होती है। इनके हार्मोनल परिवर्तन भी महिलाओं से अलग होते हैं। इसलिए एक उम्र के बाद इनकी विटामिन की जरूरत भी अलग हो जाती है।

विटामिन बी12

सामान्य ब्लड और ब्रेन फंक्शन के लिए 30 साल के बाद विटामिन बी12 पर्याप्त मात्रा में लेना चाहिए, क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ ये विटामिन अच्छे से एब्जॉर्ब नहीं होता है, इसलिए खाने में चिकन, फिश, डेयरी और अंडे की मात्रा बढ़ानी चाहिए, जिससे विटामिन बी12 पर्याप्त मात्रा में शरीर में बनी रहे।

कैल्शियम

30 की उम्र के बाद एक सीमित मात्रा में कैल्शियम का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसकी मात्रा ज्यादा होने से हार्ट के लिए खतरा बढ़ सकता है। डेयरी प्रोडक्ट्स, टोफू, ब्रोकली, पालक और बादाम से डाइट में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाई जा सकती है।

विटामिन डी

इस विटामिन की कमी होने से डायबिटीज, हार्ट डिजीज, मल्टिपल स्क्लेरोसिस, ब्रेस्ट और कोलोरेक्टल कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही ये कैल्शियम को एब्जॉर्ब करने में मदद करता है। इसलिए 30 की उम्र के बाद धूप में बैठने का नियम बना लें।

विटामिन ए, सी और ई

हेल्दी स्किन के लिए 30 की उम्र के बाद ये सभी विटामिन जरूरी हो जाते हैं। ये बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं और इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं। साथ ही ये आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। नींबू, संतरा, गाजर, व्हीट जर्म ऑयल, बादाम, मूंगफली जैसी चीजों में ये भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

सियासी मियार की रीपोर्ट