Friday , February 20 2026

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने 1,500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए क्यूआईपी किया जारी..

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने 1,500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए क्यूआईपी किया जारी..

नई दिल्ली, 04 सितंबर बेंगलुरु स्थित ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने कारोबार विस्तार की अपनी रणनीति के तहत संस्थागत निवेशकों को शेयर बेचकर 1,500 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बनाई है। कंपनी ने धन जुटाने के लिए दो सितंबर को पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) जारी किया।

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने सोमवार देर रात शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, निदेशकों की एक समिति ने सोमवार को क्यूआईपी निर्गम की अनुमति दे दी है। समिति ने क्यूआईपी के लिए 1,164.70 रुपये प्रति शेयर के ‘फ्लोर प्राइस’ को भी मंजूरी दे दी।

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने मार्च में 1,500 करोड़ रुपये तक की प्रतिभूतियां जारी कर धन जुटाने के लिए शेयरधारकों से मंजूरी ली थी। ब्रिगेड एंटरप्राइजेज देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर में से एक है जिसकी दक्षिण भारत में अच्छी उपस्थिति है।

सियासी मियार की रीपोर्ट