Monday , February 16 2026

दूसरी बार पिता बनने जा रहे बी प्राक ने फैंस के साथ शेयर की खुशखबरी..

दूसरी बार पिता बनने जा रहे बी प्राक ने फैंस के साथ शेयर की खुशखबरी..

मुंबई, 05 अप्रैल। मशहूर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर बी प्राक एक बार फिर से बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है और जल्द ही वह दूसरे बच्चे के पिता बनने वाले हैं। इसकी जानकारी खुद बी प्राक ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है। बी प्राक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनकी पत्नी मीरा बाचन का बेबी बंप साफ़ नजर आ रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए बी प्राक ने लिखा-‘ महीने में लाइफटाइम प्यार में डूबने की तैयार हो रही है।’ इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग समर 2022 लगाया है। इससे ये साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता है कि बी प्राक जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगे। गौरतलब है, 2019 में मीरा बाचन से शादी की थी। इसके बाद 2020 में उन्होंने बेबी बॉय का वेलकम किया था। अब वह 2022 में एक बार फिर पिता बनने जा रहे हैं और अपने दूसरे बच्चे के स्वागत के लिए वह काफी उत्साहित और खुश है।

सियासी मियार की रिपोर्ट