Wednesday , January 8 2025

सृष्टि की पार्थिव देह को रूस से मैहर लाने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र….

सृष्टि की पार्थिव देह को रूस से मैहर लाने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र….

भोपाल, 12 अक्‍टूबर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर गृह सचिव मध्यप्रदेश गौरव राजपूत ने सचिव केन्द्रीय विदेश मंत्रालय को रूस से सृष्टि की पार्थिव देह को मैहर लाने के लिये आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिये पत्र लिखकर अनुरोध किया है।
पत्र में उल्लेख किया है कि रूस में अध्ययनरत कु़ सृष्टि शर्मा की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो गई है। कु. सृष्टि का गृह निवास मैहर की पुरानी बस्ती के रहीम चौक में है। उनके पिता डॉ रामकुमार शर्मा को सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु के संबंध में सूचित किया गया है। डॉ शर्मा का सम्पर्क सूत्र 9827675652 और सृष्टि की माता ममता शर्मा का सम्पर्क सूत्र 9424695470 है।

सियासी मियार की रीपोर्ट