यादव आज मुंबई में इंडिया केम : 2024 को करेंगे संबोधित…

भोपाल, 19 अक्टूबर । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय एवं फिक्की के वार्षिक सम्मेलन इंडिया केम : 2024 को संबोधित करेंगे।
सम्मेलन की थीम ‘एडवांटेज भारत : इंडियन केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स पेविंग द फ्यूचर’ है। सम्मेलन में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सहित केन्द्र सरकार और अनेक राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ यादव मध्यप्रदेश में केमिकल और पेट्रो केमिकल क्षेत्र में बीना स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रो केमिकल परियोजना सहित देश की प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रदेश में किए जा रहे उत्पादन और गेल इंडिया की वृहद पेट्रो केमिकल परियोजना सहित इस क्षेत्र में मजबूत की जा रही अधोसंरचना से संबंधित विवरण देंगे।
इसके अतिरिक्त डॉ यादव सम्मेलन में प्रदर्शित एमपी पवेलियन भी देखेंगे। मुंबई में इंडिया केम : 2024 के अवसर पर मध्यप्रदेश में उद्योगों के विस्तार और निवेश बढ़ाने के प्रयासों का ब्यौरा भी प्रदर्शित किया गया है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal