खरगे-राहुल ने देशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा पर शुभकामना.

नई दिल्ली, 12 मई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को आज बुद्ध पूर्णिमा पर शुभकामनाएं दी।
श्री खरगे ने कहा, “भगवान बुद्ध का कालातीत जीवन और उनकी गहन शिक्षाएँ विभिन्न संस्कृतियों और पीढ़ियों में गूंजती हैं। सत्य, करुणा, अहिंसा और समानता के उनके सिद्धांतों ने दुनिया, सभ्यतागत मूल्यों को अमिट आकार दिया और प्रेरित किया। बुद्ध पूर्णिमा पर हार्दिक शुभकामनाएँ। सद्भाव, एकता और सदाचारी जीवन पनपे।”
श्री गांधी ने कहा, “गौतम बुद्ध के विचारों ने मानवता को सत्य, करुणा और अहिंसा का रास्ता दिखाया। उनका जीवन आज भी हमें शांति, प्रेम और सद्भाव के आदर्शों पर चलने का मार्गदर्शन देता है। सभी को बुद्धपूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।”
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal