Sunday , November 23 2025

लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू, आप उम्मीदवार 2482 मतों से आगे

लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू, आप उम्मीदवार 2482 मतों से आगे

लुधियाना, पंजाब में लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई।
यह उपचुनाव 19 जून को हुआ था। मतगणना प्रक्रिया में 14 राउंड शामिल होंगे। मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच खालसा कॉलेज फॉर विमेन में हो रही है।
यह सीट आम आदमी पार्टी (आप) विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में हुए निधन के कारण खाली हुई थी। चुनाव में 14 उम्मीदवारों ने प्रतिस्पर्धा की और 51.33 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतगणना के दो राउंड पूरे होने तक आप के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा अपने निकटतम प्रतिद्धंदी कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु से 2482 मतो से आगे चल रहे हैं। उपचुनाव लड़ने वाले मुख्य राजनीतिक दलों में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल थे। आप ने 61 वर्षीय राज्यसभा सदस्य और लुधियाना स्थित उद्योगपति संजीव अरोड़ा को नामित किया जो अपने सामाजिक कल्याण कार्यों के लिए जाने जाते हैं।
कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मंत्री और पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष 51 वर्षीय भारत भूषण आशु को अपना उम्मीदवार बनाया। भाजपा के उम्मीदवार वरिष्ठ नेता जीवन गुप्ता थे। श्री गुप्ता पार्टी की पंजाब इकाई की कोर कमेटी के सदस्य हैं। शिरोमणि अकाली दल ने लुधियाना बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और वकील परुपकर सिंह घुमन को अपना प्रतिनिधि चुना।

सियासी मियार की रीपोर्ट