Friday , January 30 2026

चाइना ओपन में उन्नति क्वार्टर फाइनल में यामागुची से हारीं..

चाइना ओपन में उन्नति क्वार्टर फाइनल में यामागुची से हारीं..

चांगझोउ, 25 जुलाई। उन्नति हुड्डा का चाइना ओपन 2025 में शानदार प्रदर्शन आज समाप्त हो गया जब वह महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जापान की अकाने यामागुची से हार गईं। विश्व की चौथे नंबर की खिलाड़ी ने भारतीय किशोरी को 21-16, 21-12 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अपने पहले ही बीडब्ल्यूएफ सुपर 1000 इवेंट में खेल रही 17 वर्षीय उन्नति ने अपने निडर प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं और बीडब्ल्यूएफ सुपर 1000 इवेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली केवल चौथी भारतीय महिला एकल शटलर बन गईं। उन्नति ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को हराकर चाइना ओपन 2025 के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी थी।

सियासी मियार की रीपोर्ट