Sunday , November 23 2025

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी ने एक नई ओरिजिनल डॉक्यू-सीरीज़ ‘एक था राजा विद अकुल त्रिपाठी’ लांच किया…

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी ने एक नई ओरिजिनल डॉक्यू-सीरीज़ ‘एक था राजा विद अकुल त्रिपाठी’ लांच किया…

मुंबई, 09 अगस्त । वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी ने एक नयी इंडियन ओरिजिनल डॉक्यू-सीरीज़ ‘एक था राजा विद अकुल त्रिपाठी’ लॉन्च किया।
आठ एपिसोड्स का यह शो रात 9 बजे डिस्कवरी चैनल और डिस्कवरी+ पर प्रसारित हो रहा है। इसमें दिलचस्प कहानी कहने के अंदाज़ को समृद्ध ऐतिहासिक किस्सों के साथ जोड़ा है और भारत के मशहूर और गुमनाम राजाओं-रानियों की बहादुरी और हिम्मत को फिर से ज़िंदा किया है। गोरिल्ला युद्ध रणनीति बनाने वाले योद्धाओं, नौसेना के जांबाज़ सिपाहियों और साम्राज्य बनाने वालों की कहानियाँ भी इस शो में शामिल हैं।
यह सीरीज़ दर्शकों को समय और ज्योग्राफिकल बाउंडरीज़ के पार ले जाती है। गढ़वाल (उत्तराखंड) और मालवा (पश्चिम मध्य प्रदेश) से लेकर राजपुताना (राजस्थान), दक्कन (महाराष्ट्र और तेलंगाना), कर्नाटक और कश्मीर तक। हर कहानी एक ऐसे शासक की झलक दिखाती है, जिसकी बहादुरी ने इतिहास की दिशा बदल दी। भारत और साउथ एशियन डायस्पोरा के दर्शकों तक इसे पहुँचाने के लिए यह सीरीज़ सात भाषाओं अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बांग्ला में उपलब्ध होगी।
‘एक था राजा विद अकुल त्रिपाठी’ ऐसे अद्भुत शासकों और लीडर्स को पेश करता है जिनकी विरासत इतिहास के पन्नों में कहीं खोई नहीं है, बल्कि आज भी ज़िंदा है ,जैसे गोंडवाना की रानी दुर्गावती, जिन्होंने मुगलों के खिलाफ अपने राज्य की रक्षा करते हुए प्राण दे दिए; अब्बक्का चौटा, तटीय कर्नाटक की जुझारू रानी जिन्होंने पुर्तग़ाली आक्रमणकारियों को चुनौती दी; और कश्मीर के ललितादित्य मुक्तापीड, जो क्षेत्र के सबसे शक्तिशाली साम्राज्यों में से एक के निर्माता माने जाते हैं। इसके अलावा शो में शामिल हैं कुछ प्रतिष्ठित नाम जैसे महाराणा प्रताप और राणा सांगा (राजस्थान), पेशवा बाजीराव प्रथम (महाराष्ट्र), राजा छत्रसाल (बुंदेलखंड), और गढ़वाल की रानी कर्णावती ,जिन्होंने अपनी भूमि, जनता और संस्कृति की रक्षा अद्वितीय साहस और रणनीतिक कुशलता के साथ की।

सियासी मियार की रीपोर्ट