Sunday , November 23 2025

ईस्ट बंगाल ने नोम पेन्ह एफसी को 1-0 से हराया…

ईस्ट बंगाल ने नोम पेन्ह एफसी को 1-0 से हराया…

नोम पेन्ह (कंबोडिया), 27 अगस्त। युगांडा की स्ट्राइकर फजीला इक्वापुट के निर्णायक गोल की मदद से ईस्ट बंगाल ने सोमवार को ग्रुप ई मुकाबले में कंबोडिया की नोम पेन्ह क्राउन एफसी पर 1-0 की जीत के साथ एएफसी महिला चैंपियंस लीग में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

इक्वापुट ने दूसरे हाफ में गोल करके ईस्ट बंगाल के लिए पूरे अंक सुनिश्चित कर लिए।

नोम पेन्ह क्राउन का अगला मुकाबला गुरुवार को हांगकांग की किची एससी से होगा, जबकि ईस्ट बंगाल का मुकाबला रविवार को इसी प्रतिद्वंद्वी से होगा।

दोनों टीमों के पास बढ़त लेने के बराबर मौके थे लेकिन ईस्ट बंगाल गोल करने के करीब पहुंच गया।

फाजिला को लगा कि उन्होंने 42वें मिनट में ईस्ट बंगाल को बढ़त दिला दी है, लेकिन उनका गोल ऑफसाइड घोषित कर दिया गया, जिससे मध्यांतर तक मैच गोलरहित रहा। फाजिला हालांकि 70वें मिनट में गोल करने में सफल रही जो निर्णायक साबित हुआ।

सियासी मियार की रीपोर्ट