Saturday , February 21 2026

नॉर्वे नाटो पहल के माध्यम से यूक्रेन को और अधिक देगा समर्थन

नॉर्वे नाटो पहल के माध्यम से यूक्रेन को और अधिक देगा समर्थन

ओस्लो, 17 अक्‍टूबर । नॉर्वे की योजना यूक्रेन के लिए नाटो-समन्वित सहायता पैकेज में दो अरब नॉर्वेजियन क्रोनर (19.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर) प्रदान करना है। यह जानकारी नॉर्वे सरकार ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने कहा कि नॉर्डिक देश यूक्रेन के लिए रक्षा उपकरण सुरक्षित करने वाले पैकेज का वित्तपोषण करने के लिए यूरोपीय देशों के समूह में शामिल हो रहा है। कई यूरोपीय देश अमेरिका के नेतृत्व वाली नयी पहल, प्राथमिकता प्राप्त यूक्रेन आवश्यकता सूची (पीयूआरएल) के तहत योगदान का समन्वय कर रहे हैं। यह एक ऐसा कार्यक्रम है जिसके माध्यम से नाटो सहयोगी यूक्रेन के लिए सैन्य सहायता का वित्तपोषण सीधे अमेरिकी हथियार भंडार से करते हैं। इससे पहले नॉर्वे ने पीयूआरएल पैकेज में 1.5 अरब नॉर्वेजियन क्रोनर का योगदान दिया था। पीयूआरएल पहल को आधिकारिक रूप से 14 जुलाई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और नाटो महासचिव मार्क रूटे ने शुरू किया था।

सियासी मियार की रिपोर्ट