सुरक्षा बलों ने मणिपुर में पांच केसीपी उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

इम्फाल, 18 अक्टूबर। सुरक्षा बलों और पुलिस ने मणिपुर के थौबल और बिष्णुपुर जिलों में समन्वित अभियानों के दौरान प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) के विभिन्न गुटों से जुड़े पांच सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार केसीपी (नोंगड्रेनखोम्बा) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को शुक्रवार को थौबल जिले में उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। वह कथित तौर पर जबरन वसूली, नए कार्यकर्ताओं की भर्ती और संगठन के लिए हथियारों और गोला-बारूद के परिवहन में शामिल था।
वहीं, एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने केसीपी (तैयबांगनगांबा) समूह के सदस्यों को आश्रय प्रदान करने के आरोप में बिष्णुपुर जिले से एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने उसी स्थान से केसीपी (तैयबांगनगांबा) के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने बिष्णुपुर थाना अंतर्गत नाचौ पंथोंग इलाके से केसीपी (ताइबांगनगांबा) के एक अन्य सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से सुरक्षा बलों ने एक .32 मिमी पिस्तौल, एक मैगज़ीन और पाँच कारतूस, पाँच मोबाइल फ़ोन और एक बैग बरामद कियाऔर ज़ब्त की गई वस्तुओं को प्रतिबंधित संगठन के नेटवर्क और गतिविधियों का पता लगाने के लिए संबंधित पुलिस थानों को सौंप दिया गया है।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal