Friday , January 30 2026

रोहित और विराट ने मुझे लय तय करने में मदद की : यशस्वी जायसवाल..

रोहित और विराट ने मुझे लय तय करने में मदद की : यशस्वी जायसवाल..

विशाखापत्तनम, 08 दिसंबर। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मुझे लय तय करने में मदद की।

दक्षिण अफ्रीका पर नौ विकेट से मिली जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच यशस्वी जायसवाल ने कहा कि मैं वास्तव में बहुत खुश और धन्य महसूस कर रहा हूं। रोहित और मैंने इस बारे में बहुत बात की है कि हमें कैसे खेलना है और किस तेज़ी से आगे बढ़ना है। मैं शुरुआत को बड़े स्कोर में बदल नहीं पा रहा था। मैं बस यही सोच रहा था कि पारी को कैसे संतुलित रखना है। कभी-कभी मुझे ज्यादा आक्रामक होना पड़ता है और कभी सिंगल लेकर पारी को संभालना होता है। मुझे अपने विचारों पर नियंत्रण रखना होता है। कहां और कौन-से शॉट खेल सकता हूं। मुझे गेंदबाज़ों पर हमला करना होता है, और यह जानना कि कब ऐसा करना है, मदद करता है। जब विराट पाजी आए, तो उन्होंने कई शॉट खेले। उन्होंने मुझे लक्ष्य तय करने में भी मदद की।

तेज गेंदबाबज प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा कि मेरे लिए यह काफी मुश्किल था। कुछ ख़राब गेंदें और अच्छे शॉट्स थे। मुझे सोचना था कि वापसी कैसे होगी। क्रिकेट की यही अच्छा चीज़ है कि आपको दूसरा मौक़ा मिलता है। मैंने अच्छी लेंथ पर गेंद डालने के साथ स्टंप पर रखने की कोशिश की। मैं ओस या फिर परिस्थितियों को दोष नहीं देना चाहूंगा। खिलाड़ी के तौर पर हमसे ऐसी परिस्थितियों का सामना करने की उम्मीद रहती है। अर्शदीप और हर्षित ने जिस तरह की शुरुआत की उन्हें भी क्रेडिट मिलना चाहिए। फिर कुलदीप ने विकेट निकाले तो गेंदबाजी यूनिट के रूप में हमने अच्छा किया। पिछले मैच के बाद मैं दबाव में था।

सियासी मियार की रीपोर्ट