Tuesday , February 17 2026

रिषीकेश में कार–ट्रक टक्कर में चार लोगों की मौत…

रिषीकेश में कार–ट्रक टक्कर में चार लोगों की मौत…

ऋषिकेश, 18 दिसंबर उत्तराखंड में हरिद्वार–ऋषिकेश मार्ग पर मनसा देवी मंदिर के रेलवे फाटक के पास मंगलवार देर रात एक कार एवं ट्रक में टक्कर हो जाने से चार लोगों की मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराकर उसके नीचे घुस गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक सड़क पर अचानक आए एक जानवर को बचाने के प्रयास में वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रक से टकरा गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। क्रेन की मदद से कार को ट्रक से अलग किया गया और उसे काटकर शव बाहर निकाले गए। पुलिस के मुताबिक कार के मालिक की पहचान सोनू कुमार निवासी चंद्रेश्वर मार्ग, ऋषिकेश के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में दो मृतकों की पहचान धीरज जायसवाल (30) निवासी चंद्रेश्वर नगर और हरिओम (22) निवासी गुमानीवाला, ऋषिकेश के रूप में हुई है। अन्य दो मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सियासी मियार की रीपोर्ट