21 जनवरी से शुरु होगी 79वीं राष्ट्रीय संतोष ट्रॉफी फुटबॉल चैंपियनशिप

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने कहा है कि 79वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप संतोष ट्राफी 2025-26 असम के ढकुआखाना और सिलापाथर में खेली जाएगी। 21 जनवरी से 8 फरवरी तक होने वाली संतोष ट्रॉफी में देश भर की 12 फुटबॉल टीमें भाग लेंगी। महासंघ ने संतोष ट्राफी के फाइनल ड्रा की घोषणा भी कर दी। इस चैंपियनशिप में शामिल 12 टीमों को ए और बी ग्रुप में बांटा गया है। ए ग्रुप में असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, नागालैंड और राजस्थान की टीमें है जबकि ग्रुप बी में केरल, सर्विसेज, पंजाब, ओडिशा, रेलवे और मेघालय है। इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले ढकुआखाना और सिलापाथर में खेले जाएंगे। इस चैंपियनशिपकी में पश्चिम बंगाल के नाम सबसे अधिक 32 बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal