राष्ट्रपति, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली/लखनऊ, 24 जनवरी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को मेरी शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति की यह धरती भारत की विकास यात्रा में एक मजबूत आधार स्तंभ रही है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। मैं इस राज्य के मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।”
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘‘डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने प्रदेश के निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की कामना भी की है।”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘मेरे प्रिय प्रवासी बहनों और भाइयों, विदेश में रहकर अपने परिश्रम, प्रतिभा और मूल्यों के माध्यम से आपने उत्तर प्रदेश और भारत का मान वैश्विक मंच पर बढ़ाया है। हमारी सरकार आपके अनुभव और ज्ञान को प्रदेश की विकास यात्रा से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आप सभी को उत्तर प्रदेश दिवस की हृदय से बधाई और मंगलमय शुभकामनाएं।”
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal