Tuesday , March 17 2026

एमपीएल टी20 टीम ने प्रदेश के खिलाड़ियों के लिये ट्रायल का ऐलान किया

एमपीएल टी20 टीम ने प्रदेश के खिलाड़ियों के लिये ट्रायल का ऐलान किया

मध्यप्रदेश टी20 लीग की टीम जबलपुर रॉयल लायंस प्रदेश के खिलाड़ियों के लिये 11 और 12 फरवरी को ट्रायल का आयोजन करेगी ।

ट्रायल जबलपुर में रानीताल खेल परिसर में होंगे जिसके लिये रजिस्ट्रेशन चार फरवरी से शुरू हो गए हैं ।

टीम ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ ये ट्रायल मध्यप्रदेश के निवासियों के लिये हैं । प्रदेश में पैदा हुए या रहने वाली खिलाड़ी ही इसमें भाग ले सकते हैं जो पात्रता की शर्तों पर खरे उतरते हों ।’’

खिलाड़ी की उम्र एक दिसंबर 2025 को 19 वर्ष या अधिक होनी चाहिये ।

सियासी मियार की रीपोर्ट