इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स हुए बुरी तरह जख्मी, चेहरे का हुआ बुरा हाल, जानें उन्हें क्या हुआ?

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को क्रिकेट बॉल से खेलने के दौरान गंभीर चोट लगी है। जिसके बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बात की जानकारी बेन स्टोक्स ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर दी है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें उनका दायां आंख सूजा हुआ और काला पड़ गया है, गाल पर घाव, होंठ पर खरोंच और नाक में खून रोकने के लिए पट्टी (बैंडेज) लगी हुई दिख रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा डरहम के इंडोर फैसिलिटी में प्रैक्टिस के दौरान हुआ। स्टोक्स ने बॉल को दिखा नहीं और अचानक उनके चेहरे के दाईं तरफ गेंद लग गई। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए यह चिंता की बात है, क्योंकि स्टोक्स पहले से ही ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे थे और एशेज सीरीज के बाद रिकवरी मोड में थे। बेन स्टोक्स के नेतृत्व में पिछले महीने ही इंग्लैंड को एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 4-1 से करारी हार का सामना करना पड़ा था।
जॉर्डन कॉक्स और डैन माउसली, यूनाइटेड अरब अमीरात में होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज के दौरान इंग्लैंड लायंस की टी20 और 50-50 ओवर टीमों की कप्तानी करेंगे। खास बात यह है कि यह दौरा फरवरी 2022 में श्रीलंका दौरे के बाद इंग्लैंड लायंस की पहली विदेश में खेली जाने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज होगी। लायंस इस साल साउथ अफ्रीका ए और श्रीलंका की भी व्हाइट-बॉल क्रिकेट में मेजबानी करेंगे।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal