प्रधानमंत्री मोदी ने एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस से की मुलाकात

नई दिल्ली, 20 फरवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस से मुलाकात कर द्विपक्षीय वार्ता की। यह मुलाकात एआई इम्पैक्ट समिट के इतर हुई।
प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक एआई इम्पैक्ट समिट के इतर हुई इस वार्ता में दोनों नेताओं ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के सफल निष्कर्ष का स्वागत किया। यह समझौता जनवरी 2026 में हुए 16वें भारत-ईयू शिखर सम्मेलन में हुआ था। बैठक में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की गई। सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटलीकरण में सहयोग पर चर्चा हुई। भविष्य की तकनीकों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसमें ई-गवर्नेंस, साइबर सुरक्षा, स्टार्टअप और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शामिल हैं। शिक्षा और कौशल विकास में सहयोग की संभावनाओं पर भी बात हुई। स्वच्छ ऊर्जा और स्मार्ट ऊर्जा प्रबंधन में सहयोग पर भी चर्चा हुई। क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
राष्ट्रपति कारिस ने एस्टोनिया में भारतीय पेशेवरों के योगदान की सराहना की। दोनों देशों ने प्रतिभा आवाजाही और पर्यटन बढ़ाने पर सहमति जताई।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal