दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में गैस सिलेंडर विस्फोट में तीन लोग घायल

नई दिल्ली, 22 फरवरी। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में शनिवार तड़के एक घर में संदिग्ध गैस सिलेंडर विस्फोट में एक दंपति और उनका 22 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से झुलस गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
घायलों की पहचान जगदीश (60), उनकी पत्नी लक्ष्मी और उनके बेटे जतिन के रूप में हुई है। इस घटना में जगदीश लगभग 80 प्रतिशत झुलस गए, उनकी पत्नी लगभग 70 प्रतिशत झुलस गईं और उनका बेटा लगभग 25 प्रतिशत झुलस गया है।
अधिकारी ने कहा कि विभाग को सुबह चार बजकर 46 मिनट पर एक फोन आया था जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया था।
डीएफएस अधिकारी ने कहा, ‘‘सभी तीन घायलों को एंबुलेंस से सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।’’
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal