कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए छह उम्मीदवार घोषित किये, सिंघवी तेलंगाना से लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली, 06 मार्च। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने छह उम्मीदवार घोषित किये हैं, जिनमें वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी को तेलंगाना से फिर उम्मीदवार बनाया गया है।
पार्टी ने श्री सिंघवी के अलावा छत्तीसगढ़ से श्रीमती फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा, तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक तथा तेलंगाना से वी नरेंद्र रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार सुबह सूची जारी करते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन उम्मीदवारों के नाम को मंजूरी दी है। श्रीमती नेताम मौजूदा समय में छत्तीसगढ़ से और श्री सिंघवी भी तेलंगाना से राज्यसभा सांसद हैं। अप्रैल में दोनों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।गौरतलब है कि 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान होना है। नामांकन की आज आखिरी तारीख है। अप्रैल में इन सभी सीटों के वर्तमान सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal