Tuesday , March 17 2026

इजरायल ने ईरान में बड़े पैमाने पर नये हमले शुरू किये

इजरायल ने ईरान में बड़े पैमाने पर नये हमले शुरू किये

यरूशलम, 06 मार्च इजरायली सेना ने तेहरान में ईरानी सरकार के बुनियादी ढांचों पर ‘बड़े पैमाने’ पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं।सेना ने शुक्रवार तड़के यह घोषणा की । हमले की इस कार्रवाई से पहले इजरायली सैन्य प्रमुख इयाल ज़मीर ने कुछ घंटों पहले कहा था कि इजरायल ईरान में अपने हमलों के ‘अगले चरण’ में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस चरण में ‘शासन की नींव और उसकी सैन्य क्षमताओं पर हमलों को और तेज किया जाएगा।’
श्री ज़मीर ने टेलीविजन पर अपने संबाेधन में कहा कि शनिवार को शुरू हुए अमेरिका-इजरायल के संयुक्त अभियान के बाद से इजरायली युद्धक विमान लगभग 2,500 हमले कर चुके हैं और 6,000 से अधिक बम गिराए जा चुके हैं। इजरायली सैन्य प्रमुख ने कहा कि ईरान की लगभग 80 प्रतिशत हवाई रक्षा प्रणाली (एरियल डिफेंस सिस्टम) नष्ट कर दी गई है।

सियासी मियार की रीपोर्ट