राजस्थान रॉयल्स टीम की बेहतरी के लिए देंगे अपना सर्वश्रेष्ठ-जड़ेजा

जयपुर, 18 मार्च ऑलराउंडर रविन्द्र जड़ेजा ने सोमवार को कहा कि वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम को मजबूती एवं टीम की बेहतरी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास करेंगे।
जड़ेजा आज यहां आगामी आईपीएल से पहले राजस्थान रॉयल्स की नई जर्सी लॉन्च के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वह राजस्थान रॉयल्स से फिर जुड़कर बेहद खुश एवं उत्साहित है और वह बेहद युवा खिलाड़ियों के साथ खेल रहे है। ऐसे वह एक वरिष्ठ खिलाड़ी के तौर पर यह काफी रोमांचक होने वाला है।
उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें कई युवा और नए खिलाड़ियों को जानने का मौका भी मिलेगा। उन्होंने कहा 17 वर्ष पहले वह राजस्थान रॉयल्स के लिए पहली बार खेले थे और अब वापस इससे जुड़कर उन्हें बेहद खुशी हो रही और उनके लिए यह आगे चलकर एक सीखने वाला अनुभव होने वाला है।
उन्होंने कहा कि उनके पास अनुभव हैं और वह टीम में एक वरिष्ठ खिलाड़ी के रुप में टीम की बेहतरी के लिए अपनी राय और सुझाव देने में अपना सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास करेंगे और टीम और खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए जो भी जरुरी होगा वह उसे करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ खिलाड़ी को हमेशा टीम के लिए अधिक जिम्मेदारी उठानी पड़ती है और वह टीम के लिए जो भी योगदान देता हैं, वह सबसे अच्छा होता है और जो कुछ भी करते हो, वह हमेशा बेहतरीन होता है।
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की नई जर्सी (नीले रंग) लाँच की गई और जेके लक्ष्मी सीमेंट 2026 क्रिकेट लीग सीज़न में राजस्थान रॉयल्स का प्रमुख प्रायोजक बना है। जेके लक्ष्मी सीमेंट का लोगो जर्सी के पीछे दिखाई देगा।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal