सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित

रायपुर, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम बुधवार देर रात घोषित कर दिया।
आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार कुल 3921 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया है।
आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य परीक्षा का आयोजन 16 से 19 मई तक किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी 2026 को प्रदेशभर में किया गया था।
इस वर्ष राज्य सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 265 पदों पर भर्ती की जानी है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal