अल्लू अर्जुन ने ‘हर साल एक नेक काम’ पहल को अपनाने और एचपीवी वैक्सीन जागरूकता अभियान आयोजित करने के लिए की टीम की सराहना की
मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन ने ‘हर साल एक नेक काम’ पहल को अपनाने और एचपीवी वैक्सीन जैसे सार्थक कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए अपनी टीम की सराहना की है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अल्लू अर्जुन ने हमेशा अपनी शानदार पर्सनालिटी से सबको हैरान किया है। हालांकि, भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक होने के अलावा, वह एक बड़े दिल वाले इंसान भी हैं जो प्यार, देखभाल, जागरूकता और सपोर्ट फैलाने में विश्वास रखते हैं। यही बात तब भी दिखाई दी जब उन्होंने “हर साल एक नेक काम” पहल को अपनाने और एचपीवी वैक्सीन जागरूकता अभियान जैसे सार्थक कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए अपनी टीम की सराहना की।
अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर “हर साल एक नेक काम” पहल को अपनाने और एचपीवी वैक्सीन जागरूकता अभियान जैसे सार्थक कार्यक्रम को शुरू करने के लिए टीम के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा,
“मुझे ‘हर साल एक नेक काम’ पहल को अपनाने और #एचपी वैक्सीन जागरूकता अभियान जैसे सार्थक कार्यक्रम को चलाने के लिए अपने सभी फैंस पर वास्तव में बहुत गर्व है। आप लोगों ने कमाल कर दिया है और हर एक्टिविटी को देखकर मेरा दिल वाकई भर आता है। मुझे बहुत खुशी है कि आपकी सारी ऊर्जा अच्छे कामों में लग रही है। आप सभी पर सच में गर्व है।मैं इस नेक काम को आगे बढ़ाने में बहुमूल्य सहयोग और प्रोत्साहन देने के लिए सभी सम्मानित मंत्रियों, नेताओं और सरकारी अधिकारियों के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।आइए हम उन पहलों के लिए साथ खड़े रहना जारी रखें जो एक स्थाई सकारात्मक प्रभाव पैदा करती हैं।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal