मणिपाल पेमेंट का शेयर करीब तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ सूचीबद्ध

नई दिल्ली,। मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस का शेयर अपने 339 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ बृहस्पतिवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
बीएसई पर शेयर 332 रुपये पर खुला जो निर्गम मूल्य से दो प्रतिशत की गिरावट है। वहीं, एनएसई पर शेयर ने 2.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 330 रुपये पर कारोबार शुरू किया।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 7,431.65 करोड़ रुपये रहा।
मणिपाल पेमेंट के 805 करोड़ रुपये के आईपीओ को पिछले सप्ताह शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 1.42 गुना अभिदान मिला था।
कंपनी ने 805 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 322-339 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया था।
मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने बड़े (एंकर) निवेशकों से 362.25 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
कंपनी नए शेयर से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल मणिपाल, चेन्नई, नवी मुंबई और छत्तीसगढ़ आरटीओ में अपनी विभिन्न सुविधाओं में नए एवं पुराने उपकरण खरीदने तथा उन्हें स्थापित करने में करेगी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal