रेंटोमोजो का शेयर 19 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सूचीबद्ध…

नई दिल्ली,घरेलू फर्नीचर और उपकरण किराये पर देने वाली कंपनी रेंटोमोजो लिमिटेड का शेयर अपने 404 रुपये के निर्गम मूल्य से 19 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बृहस्पतिवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
बीएसई पर शेयर 480 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 18.81 प्रतिशत अधिक है। एनएसई पर इसने 19.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 482.45 रुपये पर शुरुआत की।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 5,345.78 करोड़ रुपये रहा।
रेंटोमोजो लिमिटेड के 1,256 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह शुक्रवार को शेयर बिक्री के अंतिम दिन 72.88 गुना अभिदान मिला था।
ऑनलाइन फर्नीचर एवं घरेलू उपकरण किराये पर देने वाले मंच ने अपने आईपीओ के लिए 384-404 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया था।
रेंटोमोजो लिमिटेड ने गोल्डमैन सैक्स फंड्स और ब्लैकरॉक ग्लोबल फंड्स समेत बड़े (एंकर) निवेशकों से 376 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal