‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत जारी, 23वें दिन भी बरकरार जलवा

मुंबई, 12 अप्रैल ‘धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखे हुए है। 23वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने 6.70 करोड़ कमाए और कुल कलेक्शन 1055.12 करोड़ पहुंच गया। नई रिलीज ‘डकैत’ के बावजूद फिल्म की पकड़ मजबूत है।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। तीन हफ्तों के बाद भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है और नई रिलीज डकैत: अ लव स्टोरी भी इसकी रफ्तार को धीमा नहीं कर पाई है। हालांकि चौथे हफ्ते में फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर आई है, लेकिन इसके बावजूद यह नए रिकॉर्ड बनाने में सफल रही है।
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 23वें दिन यानी चौथे शुक्रवार को करीब 6.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह अब तक का सबसे कम डेली कलेक्शन जरूर है, लेकिन फिल्म की कुल कमाई पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा है। रणवीर सिंह की फिल्म के वीक वाइज कलेक्शन पर नजर डालें तो पहले हफ्ते में 674.17 करोड़, दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़, तीसरे हफ्ते में 110.60 करोड़ और 23वें दिन 6.70 करोड़ की कमाई की।
1050 करोड़ क्लब में एंट्री
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का कुल नेट कलेक्शन भारत में 1055.12 करोड़ रुपये पहुंच गया है। कमाई में गिरावट के बावजूद धुरंधर 2 ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह फिल्म 1050 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इस उपलब्धि ने इसे इंडस्ट्री में एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।
डकैत से टक्कर में भी आगे
बॉक्स ऑफिस पर अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ रिलीज हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद ‘धुरंधर 2’ की पकड़ कमजोर नहीं पड़ी है। जहां ‘डकैत’ ने पहले दिन 6.50 करोड़ कमाए, वहीं ‘धुरंधर 2’ ने 23वें दिन भी 6.70 करोड़ की कमाई कर अपनी ताकत दिखाई। हालांकि डेली कलेक्शन के मामले में ‘धुरंधर 2’ अपने प्रीक्वल धुरंधर से पीछे नजर आ रही है। दमदार एक्शन, इमोशनल बैकस्टोरी और रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस ने फिल्म को सुपरहिट बना दिया है।
धुरंधर 2 की आगे की राह
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने 23वें दिन 20.50 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो इससे काफी ज्यादा है। अब फिल्म की नजर चौथे वीकेंड पर है। अगर शनिवार और रविवार को कलेक्शन में उछाल आता है, तो यह फिल्म और भी बड़े रिकॉर्ड बना सकती है। फिलहाल, ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है और नई फिल्मों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal