मादक पदार्थों की तस्करी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़; 1,745 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त: शाह
नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में 1,745 करोड़ रुपये मूल्य की उच्च गुणवत्ता वाली 349 किलोग्राम कोकीन जब्त कर मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए यह जानकारी देते हुए लिखा, ‘‘हम मादक पदार्थों के गिरोहों को बेरहमी से कुचलने के लिए संकल्पबद्ध हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में 1,745 करोड़ रुपये मूल्य की उच्च गुणवत्ता वाली 349 किलोग्राम कोकीन जब्त कर एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह जमीनी स्तर से शीर्ष स्तर तक की रणनीति का एक उत्कृष्ट उदाहरण है जिसमें एजेंसी ने एक छोटी खेप का पता लगाकर एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस ऐतिहासिक सफलता के लिए एनसीबी टीम को हार्दिक बधाई।’’
यह जब्ती अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी दाऊद इब्राहिम के सहयोगी मादक पदार्थ तस्कर सलीम डोला को तुर्किये से भारत लाए जाने के कुछ दिन बाद हुई है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal