देश के 19 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली मौसम विभाग ने देश के 19 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जबकि बिहार और अंडमान में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
दिल्ली में अधिकतम तापमान में लगभग 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान आसमान आम तौर पर साफ रहा।
मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि मानसून आज दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व हिस्सों, अंडमान सागर के अधिकांश क्षेत्रों, संपूर्ण निकोबार द्वीप समूह और श्री विजयपुरम सहित अंडमान द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर गया है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस बार मानसून समय से पहले केरल पहुंच सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई के आसपास केरल पहुंचने के आसार हैं , हालांकि इसमें चार-पांच दिन की घटत-बढ़त हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो किसानों और गर्मी से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल सकती है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal