रितेश पांडे, हर्षिका पूनाचा, स्निग्धा सरकार का गाना ‘तोहरे से भोर’ रिलीज

मुंबई, । रितेश पांडे, हर्षिका पूनाचा, स्निग्धा सरकार का गाना ‘तोहरे से भोर’ रिलीज हो गया है। म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे और एक्ट्रेस हर्षिका पूनाचा शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘सनम मेरे हमराज’ का एक बेहद खूबसूरत और रोमांटिक गाना ‘तोहरे से भोर’ रिलीज कर दिया है। इस गाने को लोकप्रिय सुपरस्टार रितेश पांडे और सुरीली आवाज की मल्लिका स्निग्धा सरकार ने मिलकर गाया है। वहीं गाने के खूबसूरत वीडियो में रितेश पांडे के साथ साउथ और भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री पूनाचा ने अपनी गजब की अदाकारी और केमिस्ट्री से चार चांद लगा दिए हैं।
यह रोमांटिक गाना ‘तोहरे से भोर’ भोजपुरी फ़िल्म ‘सनम मेरे हमराज’ का है। संगीतकार मधुकर आनंद, गीतकार सत्य सावरकर हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे और निर्माता अभय सिन्हा हैं। निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं। इस फ़िल्म का म्यूजिक राईट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘भोजपुरी फ़िल्म ‘सनम मेरे हमराज’ का गाना ‘तोहरे से भोर’ एक ऐसी मेलोडी है, जो लंबे समय तक लोगों की जुबान पर रहेगी। यह खूबसूरत गाना अब सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूब पर उपलब्ध है। आप सब इस गाने का भरपूर आनंद ले सकते हैं और अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।’
रितेश पांडे ने कहा कि ‘यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। सत्य सावरकर जी के लिखे बोल और मधुकर आनंद जी का संगीत सीधे दिल को छूता है। हर्षिका जी के साथ काम करने का अनुभव हमेशा की तरह बेहतरीन रहा। मुझे उम्मीद है कि हमारे फैंस इस गाने को अपना भरपूर प्यार देंगे।’
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal