प्रीति जी जिंटा और कुणाल खेमू स्टारर ‘वाईब’ 18 सितंबर को होगी रिलीज

मुंबई, 25 मई। प्रीति जी जिंटा और कुणाल खेमू स्टारर ‘वाईब’ 18 सितंबर को रिलीज होगी। ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले कुनाल खेमू और चिराग निहलानी द्वारा प्रोड्यूस की गई वाईब में कुणाल खेमू, प्रीति जी जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
वाईब दो गहरे दोस्तों की कहानी है, जिनकी जिंदगी उस वक्त पूरी तरह बदल जाती है जब वे अनजाने में एक ऐसे खतरनाक हालात में फंस जाते हैं, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।
अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ अपनी हाई-स्टेक्स एक्शन-कॉमेडी फिल्म वाईब की थिएटर रिलीज डेट 18 सितंबर घोषित की। कुणाल खेमू और चिराग निहलानी द्वारा ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस की गई यह फिल्म प्रोडक्शन हाउस की पहली पेशकश है। फिल्म को कुणाल खेमू ने लिखा और निर्देशित किया है। इसमें वह खुद प्रीति जी जिंटा, बेहद टैलेंटेड स्पर्श श्रीवास्तव और डेब्यू कर रही वंशिका धीर के साथ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ की फिल्म वाईब 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal