ईडी ने फेमा उल्लंघन मामले में वेदांता समूह के परिसरों पर की छापेमारी

नई दिल्ली, 03 जून । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन के मामले में मंगलवार को वेदांता समूह के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की।
ईडी की टीमें सुबह से ही वेदांता समूह से जुड़े परिसरों में तलाशी अभियान चला रही हैं। छापेमारी के दौरान दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है। कार्रवाई अभी भी जारी है।
सूत्रों ने बताया कि यह छापेमारी फेमा नियमों के कथित उल्लंघन से जुड़ी चल रही जांच के सिलसिले में की गई है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal