ओटीटी वीकेंड स्पेशल: ‘धुरंधर 2’ और ‘गुल्लक सीजन 5’ समेत ये धमाकेदार फिल्में-सीरीज हुई रिलीज
हैदराबाद, । जून के पहले वीकेंड पर दर्शकों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रोमांचक कंटेंट की बौछार हो गई है। अगर आप इस वीकेंड घर बैठे मनोरंजन की तलाश में हैं, तो आपके लिए ढेरों विकल्प मौजूद हैं। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ से लेकर मिश्रा परिवार की मस्ती भरी ‘गुल्लक सीजन 5’ तक, कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो चुकी हैं जो आपको बांधे रखेंगी।
प्रमुख फिल्मों और सीरीज की झलक
5 जून से स्ट्रीम हो रही फिल्मों में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ एक एक्शन पैक्ड फिल्म है, जिसमें हमजा अली मजारी की संघर्षपूर्ण कहानी दिखाई गई है। वहीं, ‘पैट्रियट’ एक हाई-स्टेक्स पॉलिटिकल थ्रिलर है, जबकि ‘केडी: द डेविल’ 1970 के दशक के अंडरवर्ल्ड का रोमांच पेश करती है। इसके अलावा, करिश्मा कपूर की डार्क साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ब्राउन’ और दर्शकों की पसंदीदा ‘गुल्लक सीजन 5’ अपनी रिलीज के साथ ही चर्चा में है।
कहां देखें ये ओटीटी रिलीज?
ये सभी नई फिल्में और वेब सीरीज अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम की जा रही हैं। आप ‘धुरंधर 2’ को जियो हॉटस्टार/नेटफ्लिक्स पर, ‘गुल्लक सीजन 5’ को सोनी लिव पर और ‘पैट्रियट’, ‘ब्राउन’ व ‘केडी: द डेविल’ जैसी फिल्मों को जी5 पर देख सकते हैं। तो देर किस बात की, अपने पसंदीदा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जाइए और इस वीकेंड को अपनी पसंद की फिल्मों के साथ यादगार बनाइए।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal