Wednesday , August 5 2026

सोनी मैक्स पर छाया गुजराती ब्लॉकबस्टर ‘लालो’, वर्ल्ड टीवी प्रीमियर के दौरान बना नंबर 1 चैनल

सोनी मैक्स पर छाया गुजराती ब्लॉकबस्टर ‘लालो’, वर्ल्ड टीवी प्रीमियर के दौरान बना नंबर 1 चैनल

मुंबई, सोनी मैक्स पर गुजराती ब्लॉकबस्टर फिल्म लालो- कृष्ण सदा सहायते के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर को दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली, जिसके साथ चैनल अपने टाइम स्लॉट में एचएसएम अर्बन श्रेणी में नंबर एक चैनल बनकर उभरा।चैनल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, क्षेत्रीय स्तर पर लोकप्रिय रही फिल्म ‘लालो- कृष्ण सदा सहायते’ के वर्ल्ड टीवी प्रीमियर के जरिए फिल्म को गुजराती दर्शकों से आगे बढ़ाकर देशभर के हिंदी भाषी दर्शकों तक पहुंचाया गया। इसके साथ ही यह फिल्म राष्ट्रीय स्तर पर पारिवारिक मनोरंजन का हिस्सा बन गई।
प्रसारित आंकड़ों के अनुसार, फिल्म के प्रीमियर ने 20 लाख एएमए (एसडी एचडी) हासिल किए और एचएसएम अर्बन में सप्ताह 20 के दौरान अपनी श्रेणी की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी। वहीं गुजरात अर्बन में प्रीमियर को 11 लाख एएमए (एसडी एचडी) प्राप्त हुए, जिससे यह जून 2025 के बाद इस श्रेणी का तीसरा सबसे ज्यादा देखा गया प्रीमियर बन गया। देशभर में कुल 84 लाख दर्शकों ने फिल्म का प्रीमियर देखा। यह आंकड़े ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया के टीजी 15 डेटा पर आधारित हैं।
सोनी मैक्स के प्रवक्ता ने कहा कि चैनल के लिए हर फिल्म केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने और साझा अनुभव प्रदान करने का अवसर भी होती है। उन्होंने कहा कि ‘लालो’ को मिला दर्शकों का प्यार इस बात का प्रमाण है कि पारिवारिक मनोरंजन आधारित फिल्मों की लोकप्रियता आज भी कायम है।
प्रवक्ता ने कहा कि चैनल का उद्देश्य बेहतरीन कहानियों को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाना है और ‘लालो’ की सफलता इस दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

सियासी मियार की रीपोर्ट