चीन-नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद 30 से अधिक देशों के नागरिक लापता

वाशिंगटन। चीन और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में आई विनाशकारी बाढ़ में बृहस्पतिवार तक कम से कम 359 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,400 से अधिक लोग लापता हैं। लापता लोगों में बड़ी संख्या विदेशी नागरिकों की है, जो ट्रैकिंग, पर्यटन या हिंदू तीर्थस्थलों की यात्रा पर आए थे।
नेपाल के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, 910 लोग लापता हैं, जिनमें 517 विदेशी नागरिक हैं। अब तक 50 विदेशियों को हवाई मार्ग से बचाया गया है। लापता लोगों में 113 नेपाली पर्यटक, सेना और पुलिस के 85 जवान, रसुवा जिले के 161 तथा नुवाकोट का एक निवासी शामिल हैं।
चीन के सरकारी मीडिया ‘सीसीटीवी’ की खबर के अनुसार तिब्बत स्थित गिरोंग काउंटी में तीन लोगों की मौत हुई है और 558 लोग लापता हैं जिनमें 260 विदेशी नागरिक हैं। चीन के विदेश मंत्रालय के अनुसार, नेपाल में भी करीब 100 चीनी नागरिक लापता हैं।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal