सोनिया-राहुल ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 26 सितंबर । कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
श्रीमती गांधी ने डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्हें उनकी बुद्धिमत्ता, विनम्रता और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत के आर्थिक बदलाव में उनके योगदान और देश के प्रति उनकी सेवा इतिहास का स्थायी हिस्सा है।
श्री गांधी ने डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करती हुए उन्हें आर्थिक सुधारों का शिल्पकार बताया और कहा कि उन्होंने बुद्धिमत्ता, ईमानदारी और विनम्रता के साथ देश की सेवा की तथा उनकी शांत दृढ़ता और राजनेता के रूप में सूझबूझ ने चुनौतीपूर्ण समय में देश का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि समावेशी विकास और सार्वजनिक सेवा के प्रति डॉ. सिंह की प्रतिबद्धता लोगों को प्रेरित करती रहेगी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal