‘हैप्पी बर्थडे डार्लिंग सोहा’; जन्मदिन पर करीना ने लुटाया प्यार, शेयर कीं फैमिली की खूबसूरत तस्वीरें

मुंबई, 04 अक्टूबर । बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी ननद सोहा अली खान के जन्मदिन को खास बनाने के लिए सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया। करीना ने सोहा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके साथ परिवार की कई खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं।
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में सोहा और तैमूर अली खान की खास बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। पहली तस्वीर में सोहा तैमूर के साथ खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। अगली तस्वीर में तैमूर अपनी छोटी बहन इनाया के साथ खेलते दिख रहे हैं जबकि सोहा उनके पास बैठी हुई हैं। तस्वीरों में परिवार के साथ बिताए छुट्टियों के पलों की झलक भी देखने को मिली। एक तस्वीर में सोहा, सैफ अली खान और सबा अली खान के साथ बैठी नजर आ रही हैं जबकि तैमूर उनकी तरफ देखते दिखाई दे रहे हैं।
इस तस्वीरों के साथ करीन कपूर खान कैप्शन ने लिखा, ”हैप्पी बर्थडे डार्लिंग सोहा। आपको उन सभी चीजों के लिए शुभकामनाएं, जो आपको पसंद हैं। बेस्ट वर्कआउट्स, बेस्ट जापानी फूड, बेस्ट चॉकलेट ग्लूटेन-फ्री कुकीज, बेस्ट क्राइम नॉवेल्स और आपकी पसंद की हर चीज सबसे बेहतरीन हो क्योंकि जो हमेशा सबसे अच्छा होता है, वह हमेशा सबसे अच्छे का हकदार होता है।”
करीना ने परिवार के साथ बिताए कई और पलों को भी इस पोस्ट मे शेयर किया। एक तस्वीर में सारा अली खान कपूर परिवार के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में करीना, करिश्मा कपूर और सैफ अली खान के साथ सलमान खान भी पोज करते दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि करीना और सोहा पटौदी परिवार का हिस्सा हैं और दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर परिवार के साथ बिताए खास पलों की झलक शेयर करती रहती हैं। सोहा ने एक्टर कुणाल खेमू से शादी की है। दोनों की एक बेटी इनाया नौमी खेमू है। वहीं, करीना ने सैफ अली खान से शादी की है और दोनों के दो बेटे तैमूर और जेह हैं।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal