Wednesday , October 14 2026

अहमदाबाद में दृष्टिबाधित बच्ची नाले में गिरी, दूसरे दिन भी तलाश जारी

अहमदाबाद में दृष्टिबाधित बच्ची नाले में गिरी, दूसरे दिन भी तलाश जारी

अहमदाबाद, । अहमदाबाद में तेज बहाव वाले नाले में गिरी दृष्टिबाधित नाबालिग लड़की का रविवार को भी पता नहीं चल सका और उसकी तलाश साबरमती नदी तक पहुंच गयी है।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान 12 घंटे से अधिक समय से जारी है।

नारोल पुलिस थाने के निरीक्षक जे. बी. अग्रावत ने बताया कि करीब 10 साल की लड़की शनिवार शाम को पीराणा कचरा भराव स्थल के पास देव होटल के नजदीक कई फुट गहरे नाले में गिर गई। उस समय उसकी मां ऑटो-रिक्शा का किराया दे रही थी और बच्ची ऑटो से बाहर निकल गई थी।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह खुला नाला था।

दानपीठ स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी एम. डी. पांडे ने बताया, ‘‘शनिवार शाम करीब चार बजकर 15 मिनट पर आपातकालीन सूचना मिलने के बाद से दमकलकर्मी बच्ची की तलाश कर रहे हैं। नाले में पानी का तेज बहाव होने के कारण बचाव अभियान में कठिनाई आ रही है।’’ पांडे ने कहा, ‘‘हमें आशंका है कि पानी के तेज बहाव के कारण बच्ची नाले के रास्ते आगे बह गई होगी। दमकलकर्मी अब साबरमती नदी के पास उसकी तलाश कर रहे हैं।’’

सियासी मियार की रीपोर्ट