Monday , October 12 2026

अदाणी डिफेंस को निर्यात प्रदर्शन के लिए एसआईडीएम चैंपियन पुरस्कार

अदाणी डिफेंस को निर्यात प्रदर्शन के लिए एसआईडीएम चैंपियन पुरस्कार

नई दिल्ली, । अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा एवं वैमानिकी क्षेत्र में निर्यात प्रदर्शन के लिए सोसायटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) का चैंपियन अवॉर्ड-2026 प्रदान किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौ अक्टूबर को राजधानी में आयोजित एसआईडीएम के आठवें वार्षिक सत्र में कंपनी को यह पुरस्कार दिया।

कंपनी उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित विनिर्माण परिसर में छोटे कैलिबर के गोला-बारूद का उत्पादन करती है। इस परिसर की वार्षिक उत्पादन क्षमता 30 करोड़ राउंड है। यहां स्वचालित तकनीक, कृत्रिम मेधा आधारित गुणवत्ता जांच और डिजिटल निगरानी प्रणालियों का उपयोग किया जाता है।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आशीष राजवंशी ने कहा कि यह सम्मान भारत की रक्षा विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों की पहचान है।

भारत का रक्षा निर्यात वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष के 23,622 करोड़ रुपये से 62.66 प्रतिशत अधिक है। सरकार ने 2029 तक सालाना रक्षा निर्यात को 50,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

सियासी मियार की रीपोर्ट