सीतारमण ने सिंगापुर में स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के समूह चीफ एग्जीक्यूटिव बिल विंटर्स से मुलाकात की

नई दिल्ली, । केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिंगापुर में स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के समूह चीफ एग्जीक्यूटिव बिल विंटर्स और बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा।
वित्त मंत्रालय ने रविवार को ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में बताया कि सिंगापुर में अपनी बैठक के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक समूह के मुख्य कार्यकारी बिल विंटर्स ने भारत की ग्लोबल मार्केट में भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए ट्रेड फाइनेंस, क्रॉस-बॉर्डर बैंकिंग और फाइनेंशियल फ्लो को मजबूत करने की अहम रणनीतियों पर चर्चा की।
इस दौरान वैश्विक बाजारों के साथ भारत के बढ़ते जुड़ाव को समर्थन देने के लिए उचित टैक्स और रेगुलेटरी फ्रेमवर्क के जरिए एआई को बड़े पैमाने पर अपनाने और गिफ्ट आईएफएससी में ट्रेजरी सेंटर स्थापित करने व उनका विस्तार करने के अवसरों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया।
वित्त मंत्री के साथ इस बैठक में उनके साथ समूह चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुश्री तनुज कपिलाश्रमी, सिंगापुर, आसियान और दक्षिण एशिया के सीईओ पैट्रिक ली और ग्रुप पब्लिक एंड रेगुलेटरी अफेयर्स में सरकारी मामलों के निदेशक कॉलिन तुंग भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 9 से 11 अक्टूबर तक सिंगापुर की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करना और भारत में वैश्विक संस्थागत निवेश को आकर्षित करना है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal