बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन्स का आईपीओ 15 अक्टूबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 558-586 रुपये प्रति शेयर

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर । इटली की कंपनी बोनफिग्लियोली एसपीए की भारतीय अनुषंगी कंपनी बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन्स लिमिटेड ने अपने 2,534 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 558-586 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।
बिजली पारेषण से जुड़े उपकरण बनाने वाली कंपनी ने सोमवार को सार्वजनिक घोषणा में कहा कि आईपीओ 15 अक्टूबर को खुलेगा और 19 अक्टूबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 14 अक्टूबर को बोली लगा पाएंगे।
कंपनी का आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसके तहत प्रवर्तक बोनफिग्लियोली एसपीए 4.32 करोड़ तक शेयर बेचेगी। इसमें नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे। इसलिए सार्वजनिक निर्गम से मिलने वाली कोई भी राशि कंपनी को नहीं मिलेगी और पूरी रकम शेयर बेचने वाले प्रवर्तक को जाएगी।
कंपनी का शेयर 23 अक्टूबर को बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal