Saturday , October 24 2026

गलती से चला गया मेल तो न हों परेशान, सेटिंग इनेबल करते ही सॉल्व होगी दिक्कत

गलती से चला गया मेल तो न हों परेशान, सेटिंग इनेबल करते ही सॉल्व होगी दिक्कत

अगर आप नौकरीपेशा वाले आदमी हैं तो जीमेल से आए दिन पाला पड़ता होगा। कॉर्पोरेट में हर छोटी चीज के लिए मेल करना पड़ता है। दिन के काम का लेखा-जोखा भेजने से लेकर छुट्टी लेने तक, सबके लिए मेल करना जरूरी है। लेकिन कई बार जल्दबाजी में हम गलत मेल भेज देते हैं और उसे समय रहते अनसेंड भी नहीं कर पाते हैं। ऐसे में दोबारा से मेल भेजना पड़ता है। हालांकि, अगर अपनी जीमेल में एक सेटिंग को इनेबल कर दिया जाए तो आपको इस परेशानी से दो-चार नहीं पड़ेगा। सेटिंग को कैसे इनेबल करते हैं। यहां इसी का पूरा प्रॉसेस बता रहे हैं।

जीमेल पर गलती सुधार का मौका

जीमेल पर मिलने वाले इस फीचर का फायदा है कि आपको मेल Undo करने के लिए ज्यादा वक्त मिलता है। बस इसके लिए जीमेल की सेटिंग में जाकर अपने हिसाब से टाइम पीरियड सेलेक्ट करना होता है।

  1. सबसे पहले लैपटॉप या डेस्कटॉप पर जीमेल ऐप ओपन करें।
  2. टॉप बार में प्रोफाइल आइकन के साइड में सेटिंग पर टैप करें।
  3. अब See All Setting पर क्लिक करें।
  4. नीचे स्क्रॉल करके Undo Send वाले सेक्शन में अपने हिसाब से टाइम सेलेक्ट कर लें।
  5. यहां मान लीजिये आप 30 सेकेंड कर देते हैं तो भेजे गए मेल को इतने ही टाइम तक तक अनसेंड करने का ऑप्शन मिलेगा।
  6. अब स्क्रॉल करके नीचे आ जाएं और सबमिट कर दें। बस आपकी सेटिंग पूरी हो चुकी है।

एडिट करने की भी सुविधा
एक बार जब आप मेल को अनसेंड कर देंगे तो दोबारा सेंड करने से पहले उसे एडिट करने या उसमें कुछ नया कंटेंट जोड़ने का भी ऑप्शन मिलेगा। यहां कई दूसरे ऑप्शन भी मिलते हैं। जैसे कि यहां ग्रामर सजेशन ऑन और ऑफ करने की सुविधा मिलती है। स्पैलिंग सजेशन ऑन/ऑफ का फीचर भी मिलता है। कीबोर्ड शॉर्टकट ऑन/ऑफ भी यहां कर सकते हैं।

सियासी मियार की रीपोर्ट