Saturday , October 24 2026

हार्ट अटैक की वजह बन सकता है बढ़ता कोलेस्ट्रॉल, 5 फूड्स करेंगे कंट्रोल करने में मदद

हार्ट अटैक की वजह बन सकता है बढ़ता कोलेस्ट्रॉल, 5 फूड्स करेंगे कंट्रोल करने में मदद

दिल की बीमारियों के बढ़ते मामले इस ओर इशारा करते हैं कि हमारी डाइट में सुधार करने की कितनी जरूरत है। खान-पान में ज्यादा सेचुरेटेड फैट यानी अनहेल्दी फैट दिल को बीमार बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके कारण कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जिससे आर्टरीज ब्लॉक होती हैं। आपको बता दें कि आर्टरीज ब्लॉक होने के कराण हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है। इस वजह से खान-पान में ऐसी चीजों को शामिल करना जरूरी है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करें। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही फूड्स के बारे में जानेंगे।

मछली
मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो कि हेल्दी फैट होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आर्टरीज को हेल्दी रखने में मदद करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाता है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल हेल्दी रहता है। इसलिए डाइट में साल्मन, मैकरेल, सार्डिन जैसी मछलियों को शामिल करना हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

ड्राई फ्रूट्स
बादाम, अखरोट, पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। इनमें फाइबर भी पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। इसलिए रोज थोड़े बादाम या अन्य ड्राई फ्रूट्स खाने से दिल की बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

साबुत अनाज
साबुत अनाज, जैसे- ओट्स, ज्वार, बाजरा, रागी आदि में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आपको बता दें कि फाइबर सिर्फ पाचन सुधारने के लिए ही नहीं, बल्कि कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करता है। इसलिए रिफाइंड ग्रेन की जगह साबुत अनाज खाने से दिल की सेहत बनी रहती है।

लहसुन
लहसुन में एलिसिन नाम का एक तत्व काफी मात्रा में पाया जाता है। ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मददगार होता है। इसके अलावा, ये एंटी-इंफ्लेमेटरी भी होता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है। इसलिए हेल्दी हार्ट के लिए डाइट में लहसुन को शामिल करना फायदेमंद है।

ऑलिव ऑयल
शुद्ध ऑलिव ऑयल में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और आर्टरीज को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसलिए खाना बनाने के लिए इस तेल का इस्तेमाल करने से दिल की सेहत को बढ़ावा मिलता है।

सियासी मियार की रीपोर्ट