मजबूत वैश्विक रुख से कच्चे तेल के वायदा भाव में तेजी

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर मजबूत वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमत 299 रुपये की तेजी के साथ 9,783 रुपये प्रति बैरल हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का नवंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 299 रुपये या 3.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,783 रुपये प्रति बैरल हो गया।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से कच्चे तेल की वायदा कीमतों में तेजी आई।
वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल करीब चार प्रतिशत की तेजी के साथ 103.29 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम करीब चार प्रतिशत बढ़कर 117.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal