Friday , September 20 2024

जोशना विश्व रैंकिंग में फिर से शीर्ष 10 में पहुंची…

जोशना विश्व रैंकिंग में फिर से शीर्ष 10 में पहुंची…

नई दिल्ली, 03 जनवरी । भारत की शीर्ष स्क्वाश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा पीएसए विश्व महिला रैंकिंग में फिर से शीर्ष 10 में पहुंच गयी है।

जोशना 2016 में पहली बार करियर के सर्वश्रेष्ठ 10वें स्थान पर पहुंची थी। यह 35 साल की खिलाड़ी एक बार फिर खेल के शीर्ष खिलाड़ियों में जगह बनाने में सफल रही।

पुरुषों की रैंकिंग में सौरव घोषाल एक पायदान फिसलकर 16वें स्थान पर आ गए हैं।

इस साल एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन के कारण भारतीय स्क्वाश खिलाड़ियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

अतीत में शीर्ष 10 रैंकिंग में शामिल रही दीपिका पल्लीकल के जल्द ही खेल में वापसी की उम्मीद है। वह बीते अक्टूबर में जुड़वा बच्चों की मां बनी है।

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों (2014) में पल्लीकल और चिनप्पा ने महिला युगल में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। उनके इस साल के अंत में राष्ट्रमंडल खेलों (बर्मिंघम, ब्रिटेन) और एशियाई खेलों (हांगझोऊ , चीन) के लिए फिर से जोड़ी बनाने की उम्मीद है।

सियासी मीयर की रिपोर्ट