Friday , September 20 2024

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 8 अप्रैल तक चलेगा : सूत्र…

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 8 अप्रैल तक चलेगा : सूत्र…

नई दिल्ली, 14 जनवरी। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू होगा जब राष्ट्रपति दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे, और यह आठ अप्रैल को सम्पन्न होगा।

सूत्रों ने संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की सिफारिशों का हवाला देते हुए शुक्रवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जायेगा। बजट सत्र का पहला चरण 11 फरवरी तक चलेगा।

सूत्रों ने बताया कि इसके बाद एक माह के अवकाश के बाद सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू होगा और आठ अप्रैल तक चलेगा।

सियासी मियार की रिपोर्ट