Friday , September 20 2024

प्रियंका चोपड़ा ने बताई मंगलसूत्र की अहमियत, जब पहली बार पहना था तो हुआ था ये एहसास.

प्रियंका चोपड़ा ने बताई मंगलसूत्र की अहमियत, जब पहली बार पहना था तो हुआ था ये एहसास…

मुंबई, 18 जनवरी। प्रियंका चोपड़ा भले अब ज्यादातर समय विदेश में रहती हों लेकिन देश की मिट्टी उनमें आज भी बसती है। प्रियंका चोपड़ा अक्सर मंगलसूत्र में भी नजर आती हैं और अब उन्होंने बताया है कि उन्हें तब कैसा लगा था जब निक जोनस से शादी के बाद पहली बार उन्होंने मंगल सू्त्र पहना था।

प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आया है जिसमें वह एक जूलरी ब्रैंड को लेकर बातचीत करती नजर आ रही हैं, जिसने हाल ही में मॉडर्न मंगलसूत्र को लॉन्च किया है। प्रियंका चोपड़ा ने इसी दौरान मंगलसूत्र की अहमियत और अपने अनुभवों पर बातचीत की।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘मुझे याद है जब मैंने पहली बार मंगलसूत्र पहना था, क्योंकि हम इन्हीं विचारों के साथ पले-बढ़े हैं कि इसकी अहमियत क्या है। यह मेरे लिए काफी स्पेशल मोमेंट था। लेकिन वहीं एक मॉडर्न महिला होने के नाते इसके महत्व को भी समझ रही थी कि क्या मुझे मंगलसूत्र पहनना पसंद है या फिर ये भी एक पितृसत्तात्मक चीज है जो हमें मिली है? लेकिन साथ ही मैं वह पीढ़ी भी हूं जो कहीं न कहीं बीच में है। जिसे परम्पराएं निभाना तो पसंद है लेकिन ये भी जानती है कि हम क्या हैं और हम कहां खड़े हैं? और हो सकता है कि हम अपनी अगली जेनरेशन की लड़कियों को देखें जो काफी अलग हों।’

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी साल 2018 में उम्मेद भवन पैलेस में काफी धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद प्रियंका के मंगलसूत्र ने सबका ध्यान खूब खींचा था। अक्सर कई मौकों पर वह इसे कैरी करना नहीं भूलतीं।

लंबे समय बात प्रियंका चोपड़ा बॉलिवुड में कमबक करने जा रही हैं। प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ से कमबैक करने जा रही हैं, जिसमें कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। हाल ही में खबर आई थी कि कटरीना के ऑपोजिट रोल के लिए मेकर्स ने विक्की कौशल से सम्पर्क किया है।

सियासी मियार की रिपोर्ट